अगर किसान हड़ताल पर जाये ……..
सरकार बदली तो सरकारी नीतिभी बदली। और इस नयी नीति के परिणाम अभी आना शुरू हुए भी नहीं है। तो कुछ लोगोने उसे विरोध के रास्ते बनाना शुरू कर दिया। आज महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस की सरकार है। और इस सरकार की पारदर्शिता और किसानों को सक्षम बनाने की नीति कुछ लोगो को रास नहीं आ रही है। ऐसे सारे लोग हरदिन कुछ नया करने की सोच लेकर घर से बाहर निकलेते है। इन में से कई सारे लोगो को अपना विचार है नहीं वे किसी और के विचार से प्रभावित है। इस सोच से पिछले चार दिन से एक नया विचार किसानों के बीच डालने की कोशिश की जा रही है। जिसका विषय है
” किसान हड़ताल पर चला जाये ”
कल इस विचार को लेकर व्हाट्सप पर फोरवोर्ड हो रहा मेसेज पढ़ा। इस विचार या सोच को बनानेवाले से मुलाकात हुयी। उनसे हुयी बातचीत से मैं सोचता रहा,के आखिर यह सपना क्यू देख रहा है यह शख्स ? तब पता चला के व्हाट्सप पर डाले हुए मेसेज ने उसकी इस सोच को ताकत दे दी थी। और सीधे सरकार पर टूट पड़ने के लिए किसानों का सहारा ।
गौर करनेवाली बात यह है ,के इस विचार को इंग्लिश मिडियाने अपने यहाँ जगह दे कर खबर बनाकर बेच दिया।तो इस विचार को किसान संस्कृति में डालने के लिए अपनेआप को समृद्ध मानते हुए इस हड़ताल का दायर बढ़ाने की कोशिश शुरू हुयी। इस हड़ताल के जनक से पूछा तब पता चला के यह महाशय खेती उत्पादों के निरधारण मूल्य,और किसानों के लिए पूर्णतः कर्ज माफ़ी के हक़ में है। साथ ही सरकारी गैर सरकारी कर्मियों के ,डॉक्टरों के हड़ताल आंदोलनोंसे प्रभावित होकर यही रास्ता किसानों के लिए भलाई का रास्ता साबित होगा यह मनही मन तय कर लिया। और तैयारी तेज कर दी।
इनसे मैंने पूछा के इस हड़ताल का साइड इफेक्ट क्या होगा ? और इस से निपटने के लिए आपके पास क्या उपाय होंगे ? इस पर उनके पास कोई जबाब नहीं था। और नाही इस आंदोलन या हड़ताल का दायरा या घेरा कितना बड़ा या छोटा होगा इस का कोई अंदाज या आकलन न किये जाने की बात सामने गई।
इस घटनाक्रम को देख अभी यही कहा जा सकता है के इस हड़ताल से किसानों का भला हो ना हो पर अपनेआप को मिडीया में बनाये रखने का बहाना हड़ताल का विचार वाट्सअप करनेवाले को जरूर मिल गया है।
।। वंदे मातरम।।
कुछ हो ना हो …. हमारी दो तीन खबरे चल गयी…. ओर किसान बेचारा आज भी यह मानकर चल रहा है कि इससे उनकी सारी परेशानी दुर होगी…
ब्लॉग प्रशासकाने ही टिप्पण्णी हटविली आहे.
THANK YOU visit my blog